लेबनान ने औषधीय उपयोग के लिए भांग की खेती को किया वैध

0
939
Listen this post in Audio

लेबनान की संसद ने चिकित्सा और औद्योगिक उपयोग के लिए भांग की खेती (cannabis) को वैध करने का कानून पास किया है। इससे पहले लेबनान में भांग की खेती करना अवैध था लेकिन अब इस कानून के पास होने के बाद देश में भांग की खेती नियमित की जा सकेगी। कैनबिस की खेती को वैध बनाने से उच्च मूल्य वर्धित औषधीय उत्पादों के उत्पादन की उम्मीद है। यह खेती लेबनानी की अर्थव्यवस्था के लिए संभावित आकर्षक निर्यात भी है क्योंकि लेबनान इस समय वित्तीय संकट से जूझ रहा है जिसे विदेशी मुद्रा जुटाने की सख्त जरूरत है।

इस तरह लेबनान द्वारा भांग की खेती को वैध बनाने से सरकार के राजस्व के साथ-साथ कृषि क्षेत्र में वृद्धि होगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here